फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

Sat, 18 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी
सोनभद्र। मालोघाट स्थित टोल प्लाजा के पास परिषदीय प्राथमिक विद्यालया में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक विजय कुमार, उपेंद्र शर्मा ने पौधरोपण किया। विजय ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। उसके साथ ही पौधे का संरक्षण भी आवश्यक है। प्रदूषण से निजात और आने वाली पीढ़ी को खुशहाल रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस दौरान ब्रह्मा शंकर, अमितेष शुक्ला, सुरक्षा अधिकारी अशोक दूबे, विद्यालय के अध्यापक शनी भारती, अध्यापिका जेबा अफरोज आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जनता इंटरमीडिएट कालेज परासी पांडेय परिसर में मेरी आस्था मेरा देश के तहत 50 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार, बचत अधिकारी संतलाल यादव ने इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर युवाओं, मंडल पदाधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। प्रत्येक प्रतिभागियों से 5-5 पौधे लगाने की अपील की गई। जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केंद्र अनिल कुमार सिंह ने नेहरू युवा केंद्र के उद्देश्यों एवं भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की एवं सभी युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। इस मौके पर प्राचार्य एके सिंह, प्रबंधक सुशील चौबे, संजीव कुमार श्रीवास्तव, लेखाकार मदन लाल शर्मा, एमटीएस सुनील कुमार, स्वेता सिंह, धीरेंद्र कुमार, अर्पिता सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता भोलानाथ पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed