{"_id":"5b293bd14f1c1b95598b515e","slug":"171529428945-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला न बाल अपराधों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला न बाल अपराधों के प्रति किया जागरूक
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। महिला व बाल अपराधों पर रोकथाम के लिए सिंगरौली में विशेष जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। एनसीएल एवं सिंगरौली जिला पुलिस के संयुक्त मुहिम के तहत एनसीएल मुख्यालय स्थित अधिकारी गृह सभागार में फिल्म भूल एक नसीहत का प्रदर्शन किया गया।
महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा दिए जाने के मकसद से एनसीएल एवं सिंगरौली जिला पुलिस ने संयुक्त मुहिम शुरू की है। इसी कड़ी में सोमवार को एनसीएल मुख्यालय स्थित अधिकारी गृह सभागार में सिंगरौली जिला पुलिस की ओर से निर्मित फिल्म भूल एक नसीहत दिखाई गई। 14 से 17 वर्ष की उम्र के युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को बाल एवं महिला अपराधों के खिलाफ विशेष रूप से जागरूक किए जाने के मकसद से बनाई गई यह फिल्म स्थानीय स्कूली बच्चों को दिखाई गई। सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, एनसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन गुणाधर पांडेय, कार्मिक प्रमुख चार्ल्स जुस्टर, जेसीसी सदस्य अशोक दूबे, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी दूबे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। फिल्म दिखाए जाने के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने किशोरवय स्कूली बच्चों से अपील की कि वे बाल अपराधों के प्रति सजग एवं सतर्क रहें । किसी भी घटना की फौरन जानकारी स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय पर उनकी मदद की जा सके। बच्चों ने भी अपने मन के सवाल पुलिस अधीक्षक से पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं अतिथियों ने महिला एवं बाल अपराध को रोके जाने के लिए योगदान देने का संकल्प भी लिया।