फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   डीएवी के छात्र दिव्यांशु ने कैट परीक्षा में पाई सफलता

डीएवी के छात्र दिव्यांशु ने कैट परीक्षा में पाई सफलता

Sun, 17 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
डीएवी के छात्र दिव्यांशु ने कैट परीक्षा में पाई सफलता
अनपरा। डीएवी अनपरा के छात्र एवं अनपरा कालोनी इं. गणेश प्रसाद के पुत्र दिव्यांशु ने कैट 2018 की परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित की है। इससे परिवार के साथ विद्यालय में प्रसन्नता का माहौल है। प्रधानाचार्य वीके सिंह ने बताया कि दिव्यांशु ने नर्सरी से लेकर इंटर तक की पढ़ाई डीएवी अनपरा से की। 2011 में उसने कक्षा दसवीं में 10 सीजीपीए और 2013 में इंटर में 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन को साबित किया। 2014 से 2018 तक मैकेनिकल शाखा में आईआईटी पटना से बीटेक उत्तीर्ण करने के बाद 2018 में कैट परीक्षा 92 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण करने में कामयाबी पाई। इसके आधार पर उसने आईआईएम लखनऊ में प्रबंध कक्षा में प्रवेश भी प्राप्त कर लिया है। दिव्यांशु का सपना भारतीय प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर देश की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed