{"_id":"5b254a0c4f1c1bb0318b723b","slug":"171529170444-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली जलाई जा रही है, लेकिन बिल अदायगी नहीं हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली जलाई जा रही है, लेकिन बिल अदायगी नहीं हो रही
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। शिक्षा विभाग के दफ्तरों और परिषदीय विद्यालयों में बिजली तो जलाई जा रही है, लेकिन उसके बिल की अदायगी नहीं की जा रही है। जिले के 476 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों और दफ्तरों पर करीब साढ़े तीन करोड़ रूपए का बिजली बिल का बकाया है। लेकिन शिक्षा विभाग उसे जमा करने को लेकर गंभीर नहीं है। बिजली विभाग ने बकाए बिलों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है। एक्सईएन ने बकायेदारों को चेतावनी दिया कि जून के अंत तक बिल अदायगी नहीं हुई तो स्कूलों की आपूर्ति ठप कर दी जाएगी।
जिले में परिषदीय 1810 प्राथमिक और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। राबर्ट्र्सगंज विद्युत वितरण खंड के करीब 226 प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं पिपरी विद्युत वितरण खंड के 250 स्कूलों में बिजली तो जलाई जा रही है, लेकिन बिल अदायगी नहीं की जा रही है। जबकि बिजली विभाग द्वारा कई बार शिक्षा विभाग को बकाया जमा कराने के लिए पत्राचार किया जा चुका है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग गंभीर नहीं है। ऐसे में बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति ठप करने का निर्णय लिया है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पटेल ने कहा कि लगभग 476 स्कूलों पर करीब तीन करोड़ और बीएसए समेत अन्य शिक्षा विभाग के दफ्तरों पर लगभग 50 लाख बिजली का बिल बाकी है। फरवरी और मार्च माह में शिक्षा विभाग ने करीब 12 लाख बिल अदा कर हुए शेष बकाया जल्द जमा करने की बात कही थी, लेकिन संबंधित अब शांत हो गए है। चेताया कि अविलंब शिक्षा विभाग बकाया जमा नहीं किया तो जुलाई में बिजली आपूर्ति ठप करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उधर, बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ सिंह पटेल का कहना है कि उच्चाधिकारियों को बकाया बिल के संबंध में पत्राचार किया गया है। धन मिलते ही बिल जमा कर दिया जाएगा।