{"_id":"59480fb44f1c1b486a8b4719","slug":"171497894836-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय में चला स्वच्छता अभियान
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय उरमौरा पर सफाई अभियान चलाया गया। इसमें बीएसए, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्यालय से लेकर परिसर तक सफाई की। बीएसए गोरखनाथ पटेल ने प्रतिदिन सफाई का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री यूपी सरकार के मंशा के अनुरूप सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीएसए गोरखनाथ पटेल, वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी विमला शंकर त्रिपाठी, बीईओ उदयचंद राय, सुनील कुमार सिंह, आलोक कुमार, एसपी सहाय समेत अन्य कर्मचारियों ने कार्यालय एवं परिसर में सफाई किया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे भी अपने कार्यालय एवं अपने ब्लॉक के विद्यालयों में सफाई कराएं। सफाई होने से विभिन्न रोगों से मुक्ति मिलती है। गंदगी न रहने की दशा में शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, दीनानाथ पटेल, राजेश कुमार, रामनरेश, तौफिक अली, दीनानाथ, लल्लू प्रसाद, ओम प्रकाश मौजूद रहे।