फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चुनाव प्रचार में पार्टियों ने झोंकी ताकत

चुनाव प्रचार में पार्टियों ने झोंकी ताकत

Tue, 14 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार में पार्टियों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
बभनी। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी झोंक दी है। भाजपा, कांग्रेस, महा गठबंधन के अतिरिक्त प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और अन्य निर्दल प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक कर दिया है। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बभनी में भी सभी पार्टियों के नेताओं ने अपनी पार्टी और प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगा। गांव-गांव और गली-गली में भी जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। सभी पार्टियों के प्रचार में लगे कार्यकर्ता अपनी जीत की ताल ठोंक रहे हैं। इतना ही नही आजकल शादी ब्याह में भी एक ही बात सिर्फ वोट की बात ही चल रही है। एक तरफ भाजपा के कार्यकर्ता तो दूसरी तरफ महा गठबंधन के लोग अपने प्रत्याशी को जीताने की कोशिश में लगे हुए हैं। जनता का मिजाज भांप पाना मुश्किल हो रहा है। मतदाता अपनी राय देने के लिए तैयार नही हैं। जो भी पार्टियां प्रचार करने पहुंचती हैं, मतदाता उसी पार्टी के हो जाते हैं। इससे सभी पार्टी के कार्यकर्ता सभी मतदाताओं को अपना ही मतदाता समझ बैठते हैं। हालांकि सभी पार्टियां अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दिए हैं। चट्टी चौराहों से लेकर गांव के गलियारों तक सिर्फ एक ही आवाज सरकार हमारी होगी। यहां तक कि लोग बाजी भी लगाना शुरू कर दिए हैं। जनता के मूड का पता लगा पाना मुश्किल है। फिलहाल चुनाव की तिथि नजदीक है लोग इस चिलचिलाती धूप में भी प्रचार करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed