फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   निष्पक्ष मतदान की दिलाई गई शपथ

निष्पक्ष मतदान की दिलाई गई शपथ

Thu, 04 Apr 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
निष्पक्ष मतदान की दिलाई गई शपथ
सोनभद्र। मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) की ओर से वृहस्पतिवार को मतदाता शपथ व जागरूकता रैली का आयोजन सेमर गांव में हुआ। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) अंकित कुमार अग्रवाल ने लोगों को शपथ दिलाया और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां डीएम ने कहा की सेमर गांव से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। इससे पहले राबर्टसगंज नगर में रैली निकाली गई थी।मतदाता जागरूकता अभियान चला कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की जा रही है। उन्होंने लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाया। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि 19 मई को इस महा पर्व को हम सभी लोगों को मिल कर सफल बनाना है। इस रैली के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुक करने का संदेश आम लोगों को दिया जा रहा है। स्वीप प्रभारी डीपीआरओ आरके भारती ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है। इसे बड़े पर्व को सफल बनाने और एक अच्छी सरकार का गठन कर विकास के कदम को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान जरूरी है। इसलिए सभी को निष्पक्ष और निर्भिक होकर मतदान करना चाहिए। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 19 मई को लोकतंत्र का सबसे बडा त्योहार है। चुनाव में बिना किसी भय, लालच के मतदान करें। कहा कि पिछले बार के चुनाव में जिले मे 55 प्रतिशत ही मत पडे़ थे, लेकिन इस बार ज्यादा से ज्यादा संख्या मे घरों से निकल कर अपने बूथ पर जाकर भय मुक्त होकर मतदान प्रतिशत को बढाएं। यदि कोई प्रलोभन देता है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। इस मौके पर निकाली गई रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। बैनर आदि लेकर चल रहे लोगों ने सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीईओ रमाकांत राम, अजय सिंह, अनिल केशरी, अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed