फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   परीक्षा केंद्र में बाहरियों का प्रवेश रहेगा वर्जित

परीक्षा केंद्र में बाहरियों का प्रवेश रहेगा वर्जित

Thu, 15 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में बाहरियों का प्रवेश रहेगा वर्जित
सोनभद्र। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 18 नवंबर को होगी। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें डीएम ने सुरक्षा से लेकर नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने तक की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएं। परीक्षा केंद्रों को पूरी तरीके से शील रखने और परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी व अधिकृत अधिकारी व कर्मियों के अलावा किसी को जाने की अनुमति न देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा की तैयारियों से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन किया जाय। परीक्षा जिले के 12 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक तक होगी। परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए दो सचल दल बनाये गये हैं। स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के प्रथम पाली में तहसीलदार राबर्ट्सगंज व द्वितीय पाली में स्टैटिक मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर होंगे। डीएवी चुर्क में तहसीलदार घोरावल, राजकीय कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज के लिए डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय तथा द्वितीय पाली के लिए डीडीओ को तैनात किया गया है। राजकीय कन्या इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के लिए डीडीओ को प्रथम पाली, द्वितीय पाली के लिए अपर मुख्य अधिकारी को तैनात किया गया है। जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क में प्रथम पाली के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी, जय मॉ भगवती महिला महाविद्यालय पुसौली में प्रथम पाली के लिए बंदोबस्त एवं चकबंदी अधिकारी को, प्रकाश जीनियस इंटर कालेज पुसौली में प्रथम पाली के लिए अपर मुख्य अधिकारी को, राजा शारदा इंटर कालेज राबर्ट्सगंज के लिए एसडीएम घोरावल व द्वितीय पाली के लिए बंदोबस्त एवं चकबंदी अधिकारी को, संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोढ़ी प्रथम पाली के लिए एसडीएम सदर को तथा द्वितीय पाली के लिए एसडीएम घोरावल को, संत जोसेफ कांवेंट हाई स्कूल राबर्ट्सगंज में प्रथम पाली में ईओ राबर्ट्सगंज, संत जेवियर्स हाई स्कूल राबर्ट्सगंज में प्रथम पाली में पीओ डूडा और विंध्य कन्या डिग्री कालेज उरमौरा में प्रथम पाली के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व द्वितीय पाली में तहसीलदार राबर्ट्सगंज को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बैठक में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, एसडीएम सदर शादाब असलम, एसडीएम घोरावल मनिकनंदन, एसडीएम दुद्धी रामचंद्र यादव, डिप्टी कलेक्टर भानु प्रताप सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed