{"_id":"5bbe3667867a55287312f432","slug":"161539192423-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की अखंडता को तोड़ने की साजिश नहीं होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की अखंडता को तोड़ने की साजिश नहीं होगी बर्दाश्त
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी की बैठक बुधवार को राबर्ट्सगंज के चतुर्वेदी धर्मशाला हुई। इसमें संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ विषय पर चर्चा की गई। राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में संविधान विरोधी विचारधारा के लोगों के द्वारा समतामूलक संविधान को जलाने के विरोध में चिंतन किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि देश की अखंडता को तोड़ने की साजिश किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संविधान की सुरक्षा एवं संविधान का रूप चलना सभी देशवासियों की जिम्मेदारी है। संविधान का अपमान करने वालों को इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। जिन लोगों ने संविधान की प्रति जलाकर देश का अपमान किया है, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। मंडल प्रभारी रमाकांत मौर्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर ओपी मौर्य ने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय संविधान है। आदित्य मौर्य ने कहा कि प्रदेश के सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता को समस्याएं सामना करना पड़ रहा है। महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किरन कुशवाहा ने कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। जनता को झूठे वादे कर गुमराह किया जा रहा है। इसका जवाब देने की जरूरत है। इस मौके पर समृद्ध कुशवाहा, लक्ष्मण सिंह, अनुरोध मौर्य, शीतला प्रसाद, प्रदीप चौहान, राम बृज भारती, श्रवण पटेल, निरंजन मौर्य, राम भवन, अवनीश कुशवाहा, विजेंद्र वर्मा, रामदुलारी, देवंती, लोकेश चंद्र, हजारीलाल, नागेश्वर सिंह, विजय मौर्या मौजूद रहे।