फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने खान अधिकारी का फूंका पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने खान अधिकारी का फूंका पुतला

Wed, 30 May 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने खान अधिकारी का फूंका पुतला
गिट्टी बालू की महंगाई और अवैध खनन को लेकर बुधवार को चुर्क तिराहे पर सपाजनों ने खनन अधिकारी का पुतला फूंका। अधिकारी पर मनमाना करने का आरोप लगाया। कहा कि मिलीभगत से बिना एमएम 11 के गिट्टी-बालू लदे ट्रक परिवहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने कहा कि जिले में व्यापक पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। बिना परमिट के गिट्टी-बालू लदे ट्रक पार हो रहे हैं। खनन क्षेत्रों में पोकलेन मशीनों के प्रयोग होने से श्रमिक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। रोजी-रोटी के लिए श्रमिक दूसरे प्रांतों में पलायन करने लगे हैं। लीजधारकों का पट्टा कहीं है, लेकिन खनन कहीं और कर रहे हैं। कहा कि कई लीज धारक पट्टा समाप्त होने के बाद भी खनन कार्य करा रहे हैं। इसकी जानकारी होने के बावजूद संबंधित अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर राजनाथ यादव, शेखर खत्री, अनिल प्रधान, सुषमा जायसवाल, अमरनाथ यादव, कमलेश, बदामा देवी, अजय सिंह, शहबाज, राजेश्वर पटेल, राजेंद्र चौहान, पेबारू यादव, रामदास, किशन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed