{"_id":"5ab3e6354f1c1b90778b7005","slug":"161521739317-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासी अधिकारों, जमीन पर अधिकार को होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासी अधिकारों, जमीन पर अधिकार को होगा आंदोलन
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में गुरुवार को मिर्जापुर और चंदौली के आदिवासी एवं किसान नेताओं की बैठक हुई। इसमें आदिवासियों के अधिकारों, जमीन पर अधिकार के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।
स्वराज अभियान अभियान की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक कोल, धांगर को और गोंड़, खरवार समेत सभी आदिवासी जाति को पूरे प्रदेश में आदिवासी का दर्जा नहीं मिलता, इनके लिए लोकसभा की सीट आरक्षित नहीं होती, तब तक सामाजिक न्याय की लड़ाई अधूरी है। अधिकारों के लिए सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया जायेगा। मोदी-योगी राज में किसान, मजदूर, नौजवान और आम आदमी तबाह हो रहा है। किसानों की फसल तक को सरकार खरीद नहीं रही है। रोजगार का अभाव है और व्यापार तबाह हो रहा है। इसलिए देश में कारपोरेट राजनीति के खिलाफ वैकल्पिक राजनीति की देश को जरूरत है जिसे जनांदोलन के जरिए खड़ा किया जाएगा। पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि आजादी के बाद से ही आदिवासी समाज के साथ धोखा किया गया। बैठक में पांच राजनीतिक प्रस्ताव लिए गए। बैठक में दिनकर कपूर, राजेश सचान, बबई सिंह मरकाम, रामनारायन, रामेश्वर प्रसाद, अजय राय, रामकेश गोंड़, राजेंद्र प्रसाद गोंड़, साबिर हुसैन, राहुल कुमार, राम प्रसाद मौजूद रहे।