फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महिलाओं के संघर्षों का प्रतीक है महिला दिवस

महिलाओं के संघर्षों का प्रतीक है महिला दिवस

Fri, 09 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के संघर्षों का प्रतीक है महिला दिवस
अनपरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर की संघर्षरत महिलाओं के संघर्षों का प्रतीक है। आज भी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम आंका जाता है जबकि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा गुरुवार को नेहरू चौक औड़ी मोड़ पर आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में कामरेड नीलम ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश भले ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है परंतु आज भी महिलाओं की दशा में जो सुधार होना चाहिए था वह नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

महिलाएं आज भी अपने अधिकार के लिए संघर्षरत हैं। महिला दिवस का संघर्षों व कुरबानियों का इतिहास है। महिलाओं के साथ हो रही हिंसा ने उन्हें और मजबूत बना दिया है। 19वीं सदी के मध्य में जब महिलाओं ने कारखानों में काम शुरू किया तो वह शोषण का शिकार हुई। उनसे 16 से 18 घंटे काम कराया जाता था बदले में उन्हें पुरुषों से भी कम मजदूरी दी जाती थीं। महिलाएं घर व बाहर में तालमेल बैठाकर यह साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। इस दौरान समिति के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी भी की तथा चुनौतियों से निपटने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दुबराजी देवी, शर्मिला, जागमती, कंचन सिंह, शकुंतला कलावती, सरिता आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed