{"_id":"5a3d47204f1c1b0e788b45ab","slug":"161513965344-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज टीम ने जीता चैम्पियन्स ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज टीम ने जीता चैम्पियन्स ट्राफी
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज में अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज टीम को चैंपियंस ट्राफी से नवाजा गया। स्वच्छ भारत अभियान क्या भारतीय मानसिकता को बदलकर पर्यावरण में सुधार ला पाएगा विषय पर पक्ष एवं विपक्ष की ओर से तर्क प्रस्तुत किया गया।
इको क्लब सकी प्रभारी सोमा जोशी की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रेणुकूट के प्रभागीय वनाधिकारी एके सिंह और विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह चौहान ने किया। शिक्षक एसएन पांडेय ने स्वस्तिवाचन एवं शिक्षिका ज्योति मिश्रा के निर्देशन में छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विषय के पक्ष में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज की अदिति उपाध्याय तथा विपक्ष में केसरी देवी कनोरिया विद्या मंदिर की अदिति तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंडाल्को के अल्यूमिना प्लांट के सहायक उपाध्यक्ष, प्रभाकर सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी, पिपरी, गंगासहाय पाल तथा वन विभाग, रेणुकूट, के डीके मिश्रा ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। मुख्य अतिथि, एके सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी, छात्र आदित्य कुमार राय एवं छात्रा नेहा यादव ने किया। शिक्षक राधेश्याम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।