फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बारिश में गिरे मकानों के मालिकों को नहीं मिली फूटी कौड़ी

बारिश में गिरे मकानों के मालिकों को नहीं मिली फूटी कौड़ी

Sun, 16 Jul 2017 09:51 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
बारिश में गिरे मकानों के मालिकों को नहीं मिली फूटी कौड़ी
सोनभद्र। जिले में पिछले दिनों हुई बारिश से कई मकान गिर गए। जिला प्रशासन ने शासन को दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए करीब 70 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। एसडीएम ने लेखपालों के माध्यम से पीड़ितों की सूची तैयार करवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चार जुलाई से जिले में शुरू हुई बारिश से नदी-नाले उफना गए। राबर्ट्सगंज के दीपनगर, विकासनगर, हर्षनगर, न्यू कालोनी की कई सड़केें जलमग्र हो गर्ई थी। पानी से जिला अस्पताल परिसर में स्थित नवनिर्मित सौ बेड के जच्चा-बच्चा अस्पताल जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। जुगैल क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायघाट में बिजुल नदी पर बना छलका डूबने से सड़क बह गई। सड़क टूटने से गायघाट, खरहरा, टूसगांव, भटवां, देवखर, हरदहवां गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो गया था। बकहर नदी में घोरावल-मिर्जापुर मार्ग पर बने पुल के ऊपर से करीब चार फीट पानी बह रहा था, जिससे पुल जर्जर हो चुका है।उसरी गांव निवासी लवकुश पांडेय, लोढ़ी निवासी धर्मेश कुमार, गीता देवी, लक्ष्मीकांत समेत अन्य लोगों के मकान एवं चहारदीवारी गिर पड़ी। सप्ताह भर गुजरने के बाद भी प्रशासन की ओर से पीड़ितों को आर्थिक मदद नहीं की गई। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी एसडीएम को अविलंब लेखपालों के माध्यम से बारिश से प्रभावितों का कितना नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने को कहां गया है। कहा कि आपदा से प्रभावितों की मदद करने के लिए शासन से करीब 70 लाख रुपये की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed