फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चुर्क में पानी के लिए मचा हाहाकार

चुर्क में पानी के लिए मचा हाहाकार

Fri, 14 Jun 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
चुर्क में पानी के लिए मचा हाहाकार

विज्ञापन
चुर्क। नगर पंचायत में शुक्रवार को पेयजल के लिए लोग बेहाल रहे। नगर पंचायत की ओर से भुगतान न होने पर ठेकेदार ने छह वार्डों में पेयजल की आपूर्ति रोक दी। पानी की आपूर्ति बंद होने से लोग पेयजल के लिए तरस गए। मामला गंभीर होते देख ईओ ने ठेकेदार से वार्ता कर दोपहर बाद आपूर्ति शुरू कराई।

लगभग दस हजार की जनसंख्या वाली इस नगर पंचायत में हर साल गर्मी में पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। गर्भी में पानी छोड़ने के नाते नगर में लगे दो लाख लीटर की टंकी भी बेकार साबित हो रही है। वाटर लेबल खिसकने से टंकी पूरी तरह से भर नहीं पाती। जिससे सप्लाई के समय में कटौती के साथ साथ लोगों को एक से दो बाल्टी ही पानी मिल पा रहा है। दो लाख लीटर की टंकी पर पहले ही नगर पंचायत ने 600 से अधिक कनेक्शन कर चुकी है। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। नगर के वार्ड नंबर पांच और छह में पानी की समस्या ज्यादा होती है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जल निगम से दूसरी बोर की मांग की गई है दूसरी बोर हो जाने पर यह के लोगों को पानी की समस्या से काफी निजात मिलेगी । अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि ठेकेदार को बुलाकर बातचीत कर ली गई है। दोपहर में टैंकर से नगर में पानी सप्लाई शुरू करा दी गई द्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed