फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चौना चौराहे पर शव रख ग्रामीणों ने किया चक्कजाम

चौना चौराहे पर शव रख ग्रामीणों ने किया चक्कजाम

Thu, 13 Jun 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
चौना चौराहे पर शव रख ग्रामीणों ने किया चक्कजाम

विज्ञापन
बभनी। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में बुधवार को बोलेरो ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार शिव प्रसाद (25) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जब उसका शव उसके घर चौना गांव में पहुंचा, तब ग्रामीणों ने करीब तीन बजे बभनी-सागोबांध मार्ग पर चौना चौराहे पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण कोटेदार के पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब छह बजे चक्काजाम खत्म हुआ।

चौना के ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार के पुत्र ने राशन कार्ड पर यूनिट बढ़वाने के नाम पर ग्रामीणों से ई-पास मशीन पर अंगूठा निशान लगवा लिया था और फिर उसी के जरिए उसने ग्रामीणों के खाते से मनरेगा की मजदूरी निकाल लिया था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो बुुधवार को ही उन्होंने प्रदर्शन किया था। इस पर कोटेदार ने कुछ ग्रामीणों को पैसा वापस कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि शिव प्रसाद पुत्र शंकर निवासी चौना किसी काम से म्योरपुर की ओर गया था। वहां से रुपये मिलने की जानकारी पर वह अपने रिश्तेदार दिनेश पुत्र केेशव और राम प्रकाश पुत्र सोमारू के साथ बाइक से चौना लौट रहा था। इसी दौरान कुदरी में एक बोलेरो ने बाइक में धक्का मार दिया जिससे शिव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जब परिवार वाले शव लेकर चौना गांव पहुंचे तो वहां ग्रामीणों ने चौना चौराहे पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने इसके लिए कोटेदार पुत्र को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वसन दिया। मृतक के पिता शंकर ने पुलिस को कोटेदार के पुत्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दिया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed