फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आंधी में उड़े कई मकानों के छप्पर, महिला घायल

आंधी में उड़े कई मकानों के छप्पर, महिला घायल

Thu, 13 Jun 2019 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
आंधी में उड़े कई मकानों के छप्पर, महिला घायल

विज्ञापन
दुद्धी। ब्लॉक के कर्री ग़ांव में बुधवार की रात चली तेज आंधी व बारिश से कई लोगों के कच्चे मकान के छप्पर उड़ गए। इससे घर में रखा अनाज समेत अन्य सामान भीग गया। गिरे छप्पर में दबने से एक महिला घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक महिला बिजली की चपेट में आकर झुलस गई।

बुधवार की देर रात मौसम के मिजाज बदले और धीरे-धीरे हवाओं की रफ्तार लगातार बढ़ती रही, जो देखते ही देखते आंधी का रूप ले ली। आंधी के साथ बारिश भी हुई। इससे कच्चे मकान के टिन शेड, खपड़ैल मकान के छप्पर उजड़ गए। मकान के छप्पर उजड़ने से घर के अंदर रखा अनाज सहित सारा समान पानी में भींग गया। छप्पर उखड़ने से बाबू सिंह पुत्र स्व. झरी, लालचंद पुत्र गुलाब, विनोद पुत्र बनारसी, खूबलाल पुत्र डोमन, प्रमोद पुत्र बनारसी, संतोष पुत्र हरखमन कुशवाहा, अशोक पुत्र हरखमन सहित अन्य लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं छप्पर गिरने से फूलमनियां देवी पत्नी विनोद मेहता निवासी कर्री गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका एक पैर छप्पर में दब जाने से टूट गया। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। तेज आंधी, तूफान से कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। आंधी तूफान से 11 हजार का विद्युत तार टूटकर गिर गया। एलटी तार भी टूटकर गिरा, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप रही। उधर बघाड़ू गांव में बारिश के साथ बिजली गिरने से प्रमिला देवी (21) पत्नी गणेश झुलस गई। उसे रात में ही सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वह घर के आंगन में घरेलू कार्य कर रही थी, उसी दौरान बिजली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed