{"_id":"5d028751bdec226dab2852c9","slug":"15604467901-sonbhadra-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की कटौती से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की कटौती से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुद्धी। क्षेत्र में बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं ऐसे में बिजली के आने जाने से लोगों में आक्रोश है।
भीषण गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कूलर, पंखे भी जबाब देने लगे हैं। उपर से बीच बीच में बिजली के आने जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है। बुधवार की देर रात कटी बिजली बृहस्पतिवार की दोपहर में एक बजे आई। लोगों के इन्वर्टर बैटरी भी जबाब दे दिए हैं। लोगों का कहना है कि दुद्धी तहसील को अंधेरा होना चिराग तले अंधेरा होना की बात चरितार्थ हो रही है। यहां से विद्युत का उत्पादन कर देश में बिजली आपूर्ति की जजाती है।ऊपर से सरकार की नगरीय निकाय में 20 घंटे बिजली आपूर्ति कराने का दावा भी हवा हवाई साबित हो रहा है। नगरवासी दिनेश अग्रहरी, मोहित अग्रहरी, संजय, जितेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि अगर बिजली विभाग अपने रवैये में सुधार नहीं लाती है तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता आर हरेश ने बताया कि 33 हजार में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप थी। फाल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।