{"_id":"5d028744bdec226d9b5922b3","slug":"156044677715-sonbhadra-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कालेज के संचालन को लेकर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कालेज के संचालन को लेकर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के कुलडोमरी ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय मॉडल इंटरमीडिएट कॉलेज मेरडदह उपेक्षा का शिकार हो गया है। अनपरा और ओबरा के मध्य आदिवासी बाहुल्य भाठ इलाके एवं जंगलों में स्थित इस विद्यालय में पठन-पाठन कार्य न होने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। ग्रामीणों ने विद्यालय के संचालन की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया है।
विद्यालय की समस्याओं को लेकर बुधवार की देर शाम बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य कृपा शंकर बैसवार ने कहा कि विद्यालय के न चालू होने से आठवीं के बाद 20 किमी परिधि के बच्चे पर पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हैं। आदिवासी नेता तोते सिंह खरवार, कंपनी खरवार, मानिकचंद दुबे आदि वक्ताओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस विद्यालय को प्रारंभ करने की अपील की है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मद्देनजर विद्यालय के चालू होने को लेकर लोग काफी आशान्वित थे। ज्ञात हो कि विद्यालय दो साल पहले ही बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक किसी शिक्षक की तैनाती नहीं हुई है। कार्यक्रम के संयोजक शंकर दयाल बैसवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय मॉडल इंटरमीडिएट कॉलेज को प्रारंभ कराना, जलेबिया मोड़ से खजुरा तक संपर्क मार्ग का पुनर्निर्माण, लोझरा से खजुरा संपर्क मार्ग का निर्माण, डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय का प्रारंभ किया जाना जनहित में अति आवश्यक है। जनहित की उपेक्षा से लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर हस्ताक्षर अभियान भी प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में शंभूनाथ पटेल, डॉक्टर मोहन बाबू, छोटे लाल गौड़, देवी प्रसाद गौड़, रामचंद्र भारती, वंश नारायण सिंह गौड़, मोहरलाल, गुरुप्रसाद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धनेश्वर खरवार ने किया।