फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Jun 2019 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल होने का आरोप लगाया।

बृहस्पतिवार को भारी संख्या में कार्यकर्ता कचहरी तिराहे पर इकट्ठा हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, नारेबाजी की और सभा की। इस दौरान सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में बलात्कार, लूट, हत्या की घटनाएं चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जंगलराज कायम है। लगातार यूपी में हत्या, लूट, बलात्कार हो रहा है। मां, बहन, बेटियां असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार मौन धारण किये हुए है। सपा के नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजी कार्रवाई और खानापूर्ति कर रही है। जबकि प्रदेश में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सुरेश अग्रहरि व जुनैद अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार तानाशाही रवैया अपना रही है। अभी हाल में ही पत्रकार को जेल भेजा गया। भाजपा सरकार लगातार जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। भाजपा के मंत्री रेप जैसे मामलों में हंस कर जवाब दे रहे हैं। नैतिकता के आधार पर ऐसे मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, विनोद पाठक, रामकुमार भारती, मुन्ना कुशवाहा, मोती कोल, आशीष कुमार, आफताब, हीरा सोनकर, मनीलाल, संजय पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed