फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   53627 किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि

53627 किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि

Wed, 12 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
53627 किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट में किसान सम्मान निधि का प्रावधान किया गया था। इस योजना में जिले के करीब 164200 किसानों को लाभ देने के लिए डाटा केंद्र सरकार को भेजा गया है। सत्यापन के बाद लगभग 1,11,200 किसानों के खाते में प्रथम किश्त की धनराशि पहुंच गई। लेकिन अब तक 53,627 किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि नहीं पहुंची है। चुनाव समाप्त होने के बाद योजना से वंचित किसानों को भी लाभांवित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की मानें तो राबर्ट्सगंज , दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र में खेतिहर भूमि 1.61 लाख हेक्टेयर है। इसमें धान की खेती का लक्ष्य करीब 33170 हेक्टेयर है। जिले में करीब 195732 किसान है। इनमें से किसान सम्मान निधि का लाभ देने के लिए लगभग164200 किसानों की फिडिंग कराई जा चुकी है। चयनित करीब 111200 किसानों के खाते में प्रथम किश्त भेजी भी जा चुकी है। 89000 हजार किसानों के खाते में दूसरी किश्त भी चली गई है।
विज्ञापन

प्रति वर्ष चयनित प्रत्येक किसान को छह हजार रुपये मिलना है। प्रति किश्त दो हजार रुपये भेजी जाती है। हालांकि मार्च माह में लोक सभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद किसानों के खाते में धनराशि भेजे जाने की प्रक्रिया ठप हो गई थी। लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद किसानों को लाभ देने की कार्यवाही रफ्तार पकडने लगी है। किसानों के आवेदनों की सत्यापन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसकी मानिटरिंग तहसीलों के एसडीएम कर रहे हैं। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय का कहना है कि करीब 5501 किसानों के खाते से संबंधित गड़बड़ी होने के कारण पैसा नहीं पहुंच सका था। इन किसानों का तहसील स्तर पर सत्यापन करवा कर निदेशालय को भुगतान के लिए अग्रासारित किया जाएग। कहा कि शासन से निर्देश मिलते ही चयनित जिन किसानों लाभांवित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed