{"_id":"5cfa9e3abdec2207532a79a8","slug":"15599283717-sonbhadra-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक केे उरमौरा गांव में स्थित डायट परिसर में शुक्रवार को मिशन कायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक महिला शिक्षा निदेशालय प्रयागराज कु. गायत्री ने दस शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि विभिन्न बौद्घिक क्षमता के बच्चों में से कक्षा के न्यूनतम अधिगम स्तर से कम की जानकारी रखने वाले बच्चों को प्रतिदिन दो घंटे विशेष कक्षाओं के माध्यम से शिक्षा की धारा जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन सम्मिलित मिशन शिक्षा कायाकल्प ग्रेडेड लर्निंग कार्य संचालित किया जा रहा है। कहा कि जनपद के समस्त बीआरपी, डीआरसी बधाई के पात्र है। बच्चों में सकारात्मक प्रगति हुई है। इसकी रिपोर्ट शासन स्तर को भेजी जाएगी। शिक्षा निदेशक ने शिक्षक इंदू सिंह, कौशल कुमार, मंगला शंकर, घनश्याम सिंह, सुषमा शुक्ला, निशा चतुर्वेदी, विमल कुमार, कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, केके सिंह को सम्मान प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डायट प्राचार्य नंदलाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, इंदू सिंह, रामनरेश पटेल, नागेंद्र सिंह, सुषमा शुक्ला डीपी सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।