{"_id":"5cf95522bdec220732264647","slug":"15598441241-sonbhadra-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनभद्र । कुछ अधिकारियों पर चहेते लोगों का ओवरलोड ट्रकों को पार कराने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में सोनभद्र ट्रक यूनियन के अध्यक्ष आद्या पांडेय के नेतृत्व में ट्रक मालिकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए मांगपत्र सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि ओबलोडिंग रोकने के लिए गठित टास्क फोर्स के ही कुछ अधिकारी रात में अपने चहेते लोगों के ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों और टीपरों को पार करवा रहे हैं । इसे कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा । कहा कि ट्रक ऑपरेटरों द्वारा काफी समय से लोडिंग प्वाइंट से ही अंडरलोड गिट्टी ,बालू लोड कराकर ओवरलोडिंग रोकने की मांग की जा रही है। इसके लिए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का भी घेराव किया गया था । पिछले पांच जून से जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने एक टास्क फोर्स का गठन कर ओवरलोड ट्रकों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। लेकिन टास्क फोर्स में शामिल खनन विभाग के एक अधिकारी का देर रात सिग्नल मिलते ही ओवरलोड गिट्टी ,बालू के दर्जनों टीपर और ट्रकें खनिज चेकपोस्ट से पार होने लगते हैं। दूसरी तरफ एआरटीओ के कुछ सिपाही लोहा ,राख ,सीमेंट की ओवरलोड ट्रकों को पार कराकर मोटी कमाई का जरिया बना लिए है ।
ट्रक यूनियन ने जिलाधिकारी से मांग किया कि सबसे पहले लोडिंग प्वाइंट से ही काटा लगाकर गिट्टी लोड कराई जाए और एम एम 11 के मूल्य निर्धारित किया जाए । ओबरलोड चल रहे राखी ,लोहा और सीमेंट की गाड़ियों पर भी करवाई हो। मांगपत्र देने में अमित चौबे , संदीप सिंह , राजेश पांडेय , धीरज यादव , अनिल चौबे , बच्चा पटेल , हरदेव सिंह ,राजू चौबे , दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।