फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पर्यावरण प्रेमियों ने लिया जल ,जंगल ,भूमि बचाने का संकल्प

पर्यावरण प्रेमियों ने लिया जल ,जंगल ,भूमि बचाने का संकल्प

Wed, 05 Jun 2019 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण प्रेमियों ने लिया जल ,जंगल ,भूमि बचाने का संकल्प
सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम और गोष्ठी के जरिये पर्यावरण प्रेमियों ने जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प लिया। लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन को बचाने की अपील की। बेतहाशा वृक्षों की कटाई पर चिंता जाहिर की। कहा कि अगर अभी से हम लोग पर्यावरण को लेकर चेते नहीं तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम हमारे बच्चों को भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन

दुद्धी: डाक बंगला परिसर में पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी में लोगों ने जल, जंगल और जमीन बचाने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने कहा कि वृक्षों के बगैर मानव जीवन की कल्पना बेकार है, क्योंकि वृक्ष जब तक हमारे बीच नहीं होंगे, हम जीवित नहीं रहेंगे। समिति के प्रवक्ता प्रभु सिंह, डॉ. राजकुमार राजावत, उदयलाल मौर्य, रामनारायण गोड़, राजेंद्र प्रसाद, गया प्रसाद, रामदास मौर्य ने भी विचार रखे संचालन सचिव जितेंद्र चंद्रवंशी ने किया। इस मौके पर दीपक जायसवाल, कौशल्या देवी, शकुंतला देवी, आशारावत, विजयधारी, मोतीलाल, रामजनम , तपेश्वर, संतोष आदि मौजूद रहे। दुद्धी वन रेंज के मल्देवा स्थित आदर्श पौधशाला में मुख्य अतिथि दुद्धी रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक पेड़ों की कटान को रोकें। अध्यक्षता रजखड़ पूर्व प्रधान रमाशंकर ने जबकि संचालन नर्सरी प्रभारी कन्हैया लाल ने किया। इस मौके पर जगदीश यादव, रामउग्रह, राधेश्याम, कमलाशंकर मिश्र, पंकज, रामानंद, मिथिलेश पांडे आदि मौजूद रहे। मां गायत्री विद्यालय परिसर में डीसीएफ दुद्धी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रहरि ने पौधरोपण किया। इस दौरान डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी, सभासद धनंजय रावत, विनीत कुमार, मनीष जायसवाल, भोलू जायसवाल आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नीरज अग्रहरि भाऊराव देवरस राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में पौध रोपण किया। इस मौके पर महेश अग्रहरि, गुलशन पटेल, अंकित चौबे, राहुल मिश्रा, अजय यादव, ऐश्वर्य और भी कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चोपन: सोन नदी के तट पर स्थित सोनेश्वर महादेव मंदिर पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रदीप गिरी, विकास चौबे, पम्मी केशरी, जोगेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। ओबरा: वन विभाग के कार्यालय में गोष्ठी हुई, जिसमें एसडीओ जय प्रकाश सिंह ने कहा कि पदेश में 22 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। हम सोनांचल सेवा मंच के सहयोग से ओबरा वन प्रभाग के तैमूर रेंज में पौधरोपण का कार्यक्रम बृहद स्तर पर चलाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने कहा कि पौध लगाएं आर पेड़ बचाएं इस सकल्प के साथ जीने से ही हम ग्लोबल वार्मिंग से बच सकते हैं। इस दौरान तरिया रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी पतिराज, अशोक यादव, अजय पाठक, सुशील कुशवाहा, विजय सिंह, संजय बैसवार, डॉ अनिल शर्मा, पतिराज रावत, वीरेंद्र यादव, विजय शंकर यादव, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, सेक्टर नौ स्थित करुणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पर्वत स्मृति नामक गोष्ठी हुई। अध्यक्षता नरेंद्र नीरव ने की। कार्यक्रम में विजय शंकर, सुमन तिवारी, लल्लू दुबे, उमा शंकर सिंह, गोपाल पाडेय, अरूण कुमार राय, मनमोहन शुक्ल आदि ने अपने विचार रखा। संचालन सुधाकर मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़: रेंज के किरहुलिया और चौखढ़ा नर्सरी पर जागरूकता अभियान के तहत डीएफओ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि वनों को नहीं बचाया गया तो आने वाली पीढ़ी को आक्सीजन के लिए तरसना पड़ेगा। कम से कम दो पौधे लगाने पर जोर दिया। इस मौके पर एसडीओ राजेश कुमार कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह, प्रधान सतीश प्रधान नागेंद्र सिंह, जन्मेजय सिंह, जवाहिर प्रसाद आदि मौजूद रहे। घोरावल: युवक मंगल दल ने संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसमें जिला मंत्री मनोज कुमार दीक्षित, सुधीर कुमार सिंह, न्याय पंचायत सिरसिया ठकुराईख् अजित पटेल आदि मौजूद रहे।
सलखन: परख संस्था की ओर से संचालित मादक पदार्थ निर्व्यसन केंद्र सलखन में पौधरोपण किया गया। इस दौरान ए कुमार, रेनू, मंजू, रामसजीवन, रीता, सुधा, अनीता, राकेश आदि मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र देव पांडेय ने किया। ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय पसहीं में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल और सारस्वत सभा काशी के सभापति पंडित श्रीराम कुमार कपूरिया ने बरगद के पौधे लगाए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि फाउंडेशन एवं जन औषधि मित्र अभियान के संयोजक शार्दुल कपूरिया, महाविद्यालय के चेयरमैन आशीष पांडेय, प्रबंधक मनीष पांडेय, संरक्षक बद्रीनाथ पांडेय, प्राचार्य डा विमलेश तिवारी शामिल रहे। राम दरबार अखाड़ा की ओर जल संरक्षण पर पद यात्रा निकाली। सभी दुकानों पर जल संरक्षण के लिए संकल्प पत्र बांटा गया। राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य श्रवण, धर्मवीर तिवारी, प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जल से ही जीवन है आज जल का बचाव करेंगे तो कल जीवन पाएंगे। संतोष चौबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संगम गुप्ता, हर्ष अग्रवाल कीर्तन, आलोक, नीरज सिंह, अशोक सिंह, अरविंद पांडेय, अभिषेक सिंह चंदेल, विनय श्रीवास्तव, रमेश जायसवाल, नरेंद्र गर्ग, किशोरी सिंह आदि मौजूद रहे।
रेणुकूट: हिंडाल्को रेणुकूट क्लस्टर के यूनिट हेड सतीश जाजू ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की नसीहत दी। पर्यावरण विभाग के प्रमुख मुकेश मित्तल और जाजू ने सहकर्मियों को हरित धरती की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. जगपाल सिंह, निर्मल्या सेन, शब्देंदु मोहन, संजीब राजदेरकर, जे अलेक्जेंडर, विनोद ठाकुर, राजीव झुनझुनवाला, कर्नल संदीप खन्ना, संजीव गुप्ता, एसएन राय, ललित मोहन आदि ने पौध रोपण किया। संचालन केके सिंह ने किया। बिड़ला कार्बन यूनिट के साउथ एशिया प्रमुख संजीव सूद ने एडीएम बिल्डिंग लान में गुलमोहर का पौधा लगाया। कहा कि वृक्ष और जंगल मानव जीवन के लिए अनमोल उपहार हैं। हमें वृक्षों की सेवा घर के सदस्यों की तरह करना चाहिए। इस दौरान निकुंज मुंद्रा, जे. जेना, शिशिर मिश्र, जेपीएन सिंह, जयंत सिंह आदि मौजूद रहे।

कला प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
चुर्क: क्षेत्रीय कार्यालय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जय ज्योति इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण की समस्या को कैनवास पर उकेरा। इसमें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय निष्ठा शर्मा और तृतीय स्थान प्रतिमा को मिला। सीनियर वर्ग में आकांक्षा यादव प्रथम, अभिषेक कुमार को द्वितीय और जबकि सुधांशु यादव को तीसरा स्थान मिला। प्रदूषण विभाग के क्षेत्राधिकारी राधेश्याम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्या अमिता पांडे, रंजीत कुमार, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। कोन वन रेंज आफिस परफलदार पौधे लगाया गया। इस दौरान रजनीश पांडेय, लक्ष्मी जायसवाल, प्रधान मिथिलेश जायसवाल, रामकुमार जायसवाल, ओमकार मिश्रा, विरेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।


कर्मा नृत्य और गीतों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बभनी। घघरी नर्सरी पर कर्मा नृत्य और गीतों के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी अवध नारायण मिश्र ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य घघरी काजल पनिका ने पौध रोपण कर पर्यावरण सरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार, बाबूलाल पनिका, डिप्टी रेंजर दिवाकर दुबे, अनिल कुमार, ठेगु यादव,राम गोपाल दुबे ,अखिलेश यादव, सुरेंद्र यादव, मथुरा प्रसाद यादव, भारतीय, त्रिभुवन सिंह खरवार ,जवाहर जोगी , राज नरायण,जगत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed