{"_id":"5ced7769bdec2207315b6efa","slug":"15590665212-sonbhadra-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तकोष से बी पॉजटिव ब्लड नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तकोष से बी पॉजटिव ब्लड नदारद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ से आई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ब्लड सेल के महाप्रबंधक डॉ. अमरेश बहादुर की अगुवाई में सात सदस्यीय टीम ने मंगलवार को राबर्टसगंज में स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम को पता चला कि बैंक में बी पॉजटिव ब्लड नहीं है। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम को अवगत कराया कि ब्लड को बेचा भी जाता है। टीम ने रक्तकोष में व्याप्त कमियों को पखवारे भर के भीतर दूर कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
सोमवार को जिले मेें महाप्रबंधक की अगुवाई में डॉ. केजी, डॉ. एके सिंह, डॉ. वीके सिंह, डॉ. एबी सिंह, अभिषेक सिंह और संदीप ने ब्लड बैंक पहुंच कर सीएमओ और सीएमएस के साथ मीटिंग किया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों से प्रतिमाह कितने लोग रक्तदान करते है और कितने यूनिट ब्लड की खपत है आदि बिंदुओं पर जानकारी ली। साथ रक्तकोष को संचालित करने में आने वाली परेशानियों आदि बिंदुओं पर भी चर्चा किया। मंगलवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे टीम ने ब्लड बैंक मेें पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया। उन्होंने रक्तदाताओं और मरीजों के रजिस्टरों को खंगालते हुए बैंक मेें वर्तमान में किस-किस ग्रुप का ब्लड मौजूद हैं, इसकी भी जांच की। ब्लड बैंक में संतोषजनक साफ-सफाई न होने पर नाराजगी जाहिर की। लैब को अलग कमरे में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। महाप्रबंधक डॉ. अमरेश बहादुर ने कहा कि ब्लड बैंक में जो भी कमियां हैं उसे 15 दिनों के अंदर दूर कराने के लिए सीएमएस डॉ. पीबी गौत को कहा गया है। बुधवार को जांच की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद टीम वापस लखनऊ लौट जाएगी।