{"_id":"5ccf26bfbdec220764027b3e","slug":"151557079743-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक ने देखा मतदान केंद्रों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक ने देखा मतदान केंद्रों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। लोकसभा चुनाव के सामान्य प्रेक्षक डॉ. गोडला किरन कुमार ने रविवार को दुद्धी विधानसभा के आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर उन्होंने बिजली, पानी, शौचालय, रैंप आदि व्यवस्था की जानकारी ली। व्यवस्था ठीक मिलने पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर किया।
प्रेक्षक डॉ. गोडला रविवार की दोपहर तहसील के अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण करने निकले। वे खजुरी, दिघुल, बघाड़ू, दुद्धी, बीडर, रजखड़, कटौली, मझौली आदि बूथों पर पहुंचे और निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार बूथों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एक-एक बूथों के कमरों में जाकर मतदेय स्थल, शौचालय, पेयजल की सुविधा, बिजली आपूर्ति की व्यवस्था आदि के बारे में तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा से जानकारी ली।
तहसीलदार को निर्देश दिया कि मतदान के पूर्व सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लें तथा कहीं किसी बूथ पर किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही हो तो उसे शीघ्र ठीक कर लें। बूथों के निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थल, भवन, शौचालय, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, मतदेय स्थलों पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह उपलब्ध देखकर उन्होंने संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान बूथों के आस पास के स्थितियों के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, सीओ सुनील कुमार विश्नोई, राजस्व निरीक्षक के अलावा हल्का लेखपाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।