फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाजपा सरकार आम आदमी के हितों के लिए है समर्पित

भाजपा सरकार आम आदमी के हितों के लिए है समर्पित

Fri, 12 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार आम आदमी के हितों के लिए है समर्पित
दुद्धी(सोनभद्र)। राबर्ट्सगंज से तीन बार सांसद रहे राज्य सभा सदस्य रामसकल राजभर का अभिनंदन समारोह शुक्रवार को तहसील परिसर में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामसकल ने यहां केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से तैयार रहने की अपील पार्टी कार्यकर्ताओं से की।
विज्ञापन

अभिनंदन समारोह का आयोजन मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह कमल की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य रामसकल व विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो रहे। रामसकल ने यहां कहा कि उन्होंने इमरजेंसी के पूर्व से आरएसएस से जुड़कर संघ के साथ कार्य शुरू किया। संघ का प्रचारक रहने के दौरान भाजपा ने उन्हें सांसद के प्रत्याशी के रूप में राबर्ट्सगंज सीट से चुनाव में उतारा था। जनता ने उन्हें विजयी बनाया। उनका सदैंव से दुद्धी से लगाव रहा है। यहां के विकास के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगे। कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार ने दलितों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उनके सम्मान का काम किया है। विरोधी दल के कांग्रेस और सपा, बसपा में केवल दलितों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया गया है। भाजपा सरकार आम लोगों के हितों के लिए समर्पित है। केंद्र और प्रदेश की सरकार आम जनता से जुड़कर उनके हितों के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को गिनाया। विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि रामसकल ने सांसद रहने के दौरान दुद्धी विधानसभा में अभूतपूर्व विकास किया है। इससे पूर्व भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस से उनका अगुवाई कर स्वागत किया। संचालन दिनेश अग्रहरी ने किया। यहां रामलोचन तिवारी, दिनेश अग्रहरि, रामेश्वर राय, कमलेश सिंह कमल, सुरेंद्र अग्रहरि, अक्षैबर नाथ, रवि कुमार, सुभेष मौर्या, मोहित अग्रहरि, दिलीप पांडेय, मनोज मिश्रा, बॉबी, नान्हू अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, रामअजोर भारती, सूरजदेव, सुरेंद्र सिंह, नीलू खां, राफ़े खां, कलावती, चमेली देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed