फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बाल श्रम को मिटाने के लिए सभी आगे आएं

बाल श्रम को मिटाने के लिए सभी आगे आएं

Tue, 11 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाल श्रम को मिटाने के लिए सभी आगे आएं
सोनभद्र। खनन उद्योग में बच्चों के अधिकारों का संरक्षण व प्रोत्साहन विषय पर मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन राबर्ट्सगज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुआ। इसमें बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा एवं खेल अधिकार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर हुआ। बाल मजदूर बाल श्रम के विरुद्ध अभियान के स्टेट कन्वेनर भानुजा शरण ने बताया कि बाल श्रम क्या है, कहॉ-कहॉ होता है। इसके क्या कारण हैं। बाल मजदूरी बंधुआ मजदूरी क्या होती है और साथ ही इनको समाप्त करने की दिशा में जनपहल किस प्रकार आवश्यक है। मुख्य वक्ता रंजना ने समेकित बाल सुरक्षा योजना पर विस्तार से चर्चा की। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष महताब आलम ने समिति के कार्यों के बारे में जानकारी दी। वन देवी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष इसरावती देवी ने बताया कि यदि लड़की की शादी कम उम्र हो जाती है। उसके कमजोर होने व जल्द मां बनने पर बच्चा भी कमजोर एवं परिवार को चलाने में भी असमर्थ हो जाते हैं। ग्राम स्वराज समिति के अध्यक्ष महेशानंद ने बताया कि किस तरीके से बालश्रम की समस्या से निजात पाएं। उन्होंने कहा कि बालश्रम के विरूद्घ सभी को मिलकर लड़ना होगा। दुद्वी ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि जिले में कुछ ऐसे बच्चे हैं जो अपने दो वक्त के भोजन के लिये बालश्रम करने को विवश हैं। ऐसे में सभी प्रशासनिक निकायों व समाज को मिलकर बालश्रम को मिटाने का बीड़ा उठाना होगा। इस मौके पर अनुज श्रीवास्तव, रवि कुमार, विष्णु तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, विनय तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अविनाश कुमार, उमेश कुमार, विनय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed