फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 02 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
चोपन। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चोपन थाना, वन विभाग और ब्लॉक कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चोपन बैरियर से जुलूस निकाला और फिर विभिन्न कार्यालयों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। फिर ब्लॉक पर पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित 23 सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा नेता डॉ. आरके शर्मा के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और पहले चोपन थाने पहुंचकर घेराव किया। यहां जमकर नारेबाजी की और क्षेत्र में हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने व आदिवासियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। एसपी के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। फिर कार्यकर्ता गुरमा रेंज कार्यालय पहुंचे और वहां भी प्रदर्शन कर रेंजर को ज्ञापन सौपा। ब्लॉक पर पहुंचकर बीडीओ को 23 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। यहां वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर है। योजनाओं का लाभ आदिवासियों को नहीं मिल रहा है। ओडीएफ के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। मात्र 12 हजार में शौचालय का निर्माण नहीं किया जा सकता। ऊपर से बालू और सीमेंट के आसमान छूटे दाम से निर्माण करना बेमानी होगी। मांग पत्र में प्रमुख रूप से भोजन की गारंटी के साथ सबको राशन कार्ड जारी करने, प्रत्येक कार्ड पर यूनिट बढाने, मनरेगा को चालू कर दो सौ दिन काम की गारंटी देने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की मांग की गई। इस दौरान रामलाल, बुद्धसेन मिश्रा, अमरनाथ सूर्य, प्रेमचंद गुप्ता, मुन्नीलाल खरवार, राम सूरत खरवार, फूलमती, राम विलास, राजकुमार यादव, दिनेश वर्मा, संतोष शर्मा, बिफनी, फुलवा देवी, एसएस मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed