{"_id":"5a3aa8dc4f1c1bee688c2f20","slug":"151513793756-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों के फरमान से पुलिस की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों के फरमान से पुलिस की उड़ी नींद
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सटे झारखंड में नक्सलियों ने बंदी का ऐलान कर यूपी पुलिस की नींद उड़ा दी है। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ बार्डर पर बुधवार को सीआरपीएफ एलर्ट रही। मांची थाना क्षेत्र के नक्सल इलाकों में पीएसी और कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने कांबिंग की। फोर्स ने ग्रामीणों ने संदिग्धों के बारे में पूछताछ की।
ऑपरेशन ग्रीन हंट और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के विरोध में बुधवार को माओवादियों ने झारखंड बंदी का ऐलान कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। बंदी को असफल बनाने के लिए झारखंड पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से बचने के लिए जिले में नक्सली प्रवेश न कर सकें। इसके मद्देनजर एसपी ने नक्सल इलाकों के सभी थाना/चौकी इंचार्जों को पीएसी के साथ अपने-अपने क्षेत्र में कांबिंग करने का निर्देश दिया। मांची, रापयुर, रामपुर बरकोनिया और पन्नूगंज थाने की फोर्स और पीएसी के साथ नक्सल एएसपी डॉ. अवेधश सिंह ने चरगड़ा, मड़पा, सूअरसोत समेत अन्य जंगलों में कांबिंग किया। इस दौरान एएसपी ने ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे में पूछताछ की। एएसपी ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को दिखाई देने पर तत्काल क्षेत्र में तैनात फोर्स को सूचना देने की बात कहीं। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि झारखंड में नक्सलियों के बंदी ऐलान को गंभीरता से लेते हुए जिले की सीमा से सटे चारों राज्यों के सीमा पर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है। जंगली रास्तों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। क्योंकि पूर्व में पड़ोसी राज्यों के पुलिस का दबाव पड़ने पर जंगली रास्तों से नक्सली सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेते रहे हैं।