फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खड़े रोलर मे बाइक सवार ने मारी टक्कर सवार महिला की मौत

खड़े रोलर मे बाइक सवार ने मारी टक्कर सवार महिला की मौत

Mon, 20 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खड़े रोलर मे बाइक सवार ने मारी टक्कर सवार महिला की मौत
बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के पास बकरिहवा बीजपुर मार्ग पर रविवार की देर रात बाइक सवार खड़े रोलर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार चाची की मौत हो गई जबकि भतीजा घायल हो गया। वहीं घोरावल में बस और बाइक की टक्कर में दो सगे भाई घायल हो गए जबकि विंढमगंज के सीता मोड़ तिराहा पर बाइक की टक्कर से साइकल सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

बभनी थानाक्षेत्र के हथियार निवासी बालमचंद (25) रविवार की देर रात दो बजे अपनी बड़ी मां मनवस(60) को बाइक पर बैठाकर गांव से बकरहिवा की ओर जा रहा था। अभी वह नधिरा गांव के पास पहुंचा ही था कि सड़क के किनारे खड़ी रोलर जा टकराया। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो और मामले की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को बभनी अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि बालम चंद को अस्पताल में भर्ती कर लिया। दूसरी घटना घोरावल थाना क्षेत्र के खुटहा गांव की है। रविवार देर शाम बस और बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाई घायल हो गए। नेवारी गांव के प्रदीप कुमार पटेल (22) और आकाश पटेल (18) रविवार को बाइक घोरावल बाजार आए थे। देर शाम दोनों वापस घर लौट रहे थे। खुटहा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ी बस से पास ले ही रहे थे कि विपरीत दिशा से दूसरी बस आ गई और दोनों घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया मगर परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी लेकर चले गए। दूसरी घटना विंढमगंज थानाक्षेत्र के सीता मोड़ तिराहा की है। कोन की ओर जा रहे मोटरसाइकल सवार ने सलैयाडीह निवासी साइकल सवार वीरेंद्र (25) को धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक बाइक को छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि बूटबेडवा निवासी बाइक सवार नशे की हालत में था। वीरेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed