{"_id":"59fcb6444f1c1bca678b910e","slug":"151509733956-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से किशोरी ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से किशोरी ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बभनी)। क्षेत्र में बीमारी से मौत सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बभनी ब्लॉक के कनवा गांव मे शुक्रवार को बुखार से पीड़ित किरन (14) पुत्री जय प्रकाश की मौत हो गई। किशोरी की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। वहीं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से अविलंब गांवों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
पिछले कई दिनों से जय प्रकाश की बेटी किरन को बुखार आ रहा था। उपचार कराने के बाद भी किशोरी की तबियत ठीक नहीं हुई। शुक्रवार की भोर में किरन की तबीयत बिगड़ गई। सुबह होने पर घरवाले उसे सीएचसी बभनी ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। पुलिस को बगैर सूचना दिए घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की मौत के बाद सेवढीटोला, कनवा, अधौरा गांवों में बीमारी से मरने वालों की संख्या छह पहुंच गई है। लगातार हो रही मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से गांव में न तो मच्छररोधी दवा का छिड़काव हुआ है नहीं कूपों में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है। क्षेत्र के गांवों में लगे फ्लोराइड रिमूवल प्लांट खराब पडे़ है। संबंधित अधिकारी कागजों पर आरओ प्लांट चला रहे हैं । कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय रहते कुओं में ब्लीचिंग पाउडर डालने के साथ ह़ी ग्रामीणों को क्लोरीन की गोली वितरित की गई होती तो लोगों की जान बच जाती। सीएमओ डॉ. एसपी सहिं ने कहा कि मातहतों को गांवों में फागिंग कराने, कूपों में ब्लीचिंग पाउडर डालने के साथ ही क्लोरिन की गोली वितरित करने का निर्देश दे दिया गया है।