{"_id":"599f1c094f1c1b38268b49ce","slug":"151503599625-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव के खिलाफ सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को 33 जिला पंचायत सदस्यों में से करीब 22 सदस्यों ने राबर्ट्सगंज ब्लॉक के उरमौरा गांव में बैठक की सर्वसम्मति से सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया। क्षेत्र में विकास कार्य न कराने से अध्यक्ष के खिलाफ सदस्य नाराज है।
वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की कोई निधि नहीं होती है। फिर भी क्षेत्र की जनता सदस्यों से सड़क, बिजली, हैंडपंप, नाली समेत अन्य विकास कार्य कराने की अपेक्षा रखती है। जिपं अध्यक्ष से सदस्य क्षेत्र में विकास कार्य कराने की बात कहते तो हैं, लेकिन वे ध्यान नहीं देते। चुनावी वादों के मुताबिक क्षेत्र में विकास कार्य न होने से जनता नाराज है। कहा कि जिपं अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर बीजेपी जिसे उम्मीदवार बनाएगी उसके पक्ष में मतदान किया जाएगा। कहा कि जल्द ही सभी सदस्य डीएम से मुलाकात कर उनके समक्ष अविश्वास के लिए मांगपत्र सौंपेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद मौर्य, सुभाष पाल, देव नारायण खरवार, राजकुमार संघर्षी, तेजबली, राजकुमार गोड़, अमरावती यादव, दुर्गावती, काजल पनिका, मुनीब गुप्ता, मानसिंह, रामवृक्ष खरवार, विरझन पनिका, रमाकांत, नागेंद्र कोल के अलावा कई सदस्यों के पति मौजूद रहे।