फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   150 animals were freed, smugglers absconded from the spot

Sonebhadra News: 150 पशुओं को कराया मुक्त, मौके से तस्कर फरार

Fri, 25 Aug 2023 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
150 animals were freed, smugglers absconded from the spot
सलखन। राबर्ट्सगंज कोतवाली अन्तर्गत चेरुई पुलिस चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात में चेरुई के रास्ते बिहार ले जाए जा रहे 150 पशुओं को ग्रामीणों ने मुक्त कराया। अंधेरे होने के कारण तस्कर फरार हो गए। तस्कर पैदल ही सभी पशुओं को जंगल के रास्ते बिहार ले जा रहे थे। रात में पशुओं को ले जाने की खबर लगते ही भाजपा नेता विकास जायसवाल और रजनीश पांडेय के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण रात में कोरया खाड़ी जंगल के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन

इस दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। सभी पशुओं को तस्करों से मुक्त कराते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सभी पशुओं को गांव के आस-पास के ग्रामीणों के बीच में बांट दिया गया। चेरुई चौकी के पुलिस कर्मचारी शमीम ने बताया कि सुबह से ही सभी पशुओं को सेवा करने वाले ग्रामीणों के बीच पशुओं को वितरित किया जा रहा है। बचे हुए पशुओं को जंगल में छोड़ दिया जायेगा। पशुओं को पकड़ने वालों में मुख्य रूप से रोशन यादव, बबलू जायसवाल,धीरज यादव, बुध्द देव यादव, सुरेन्द्र गौड़, बंगाली पनिका, राजेन्द्र पनिका चौकीदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed