{"_id":"5c57096bbdec222c51027cbc","slug":"15-police-man-missing-from-prisoners-vehicle-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बंदियों के वाहन से 15 पुलिसकर्मी गायब, दरोगा समेत सभी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बंदियों के वाहन से 15 पुलिसकर्मी गायब, दरोगा समेत सभी निलंबित
Sun, 03 Feb 2019 09:32 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिला जेल से पेशी पर आने वाले बंदियों की सुरक्षा के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर पाए जाने पर एसपी ने शनिवार को एक दरोगा सहित 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ लाइन अभिनव यादव को सौंपी गई।
विज्ञापन
जिला जेल गुर्मा से शुक्रवार की सुबह सात बजे छह अभियुक्तों को राबर्ट्सगंज कचहरी ले जाया गया था। इसके लिए दो वाहनों में स्कोर्ट कमांडर फेकन राम के नेतृत्व में 20 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
पेशी के बाद सभी बंदियों को जिला जेल ले जाया जा रहा था। इसी बीच, मारकुंडी घाटी के बाद एसपी किरीट राठोड पहुंच गए और वाहनों की जांच की तो 20 में से 14 पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। इसकी सूचना स्कोर्ट कमांडर ने अफसरों को नहीं दी।
विज्ञापन
इस कारण उन उन पर भी कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि दरोगा फेकन राम, मुख्य आरक्षी रामआशीष राम, संतोष मिश्रा, रामविलास यादव, कांस्टेबल विनय राय, हरिनारायण यादव, संजय यादव, प्रद्युम्न राय, दीपक, अखिलेश यादव, चंद्रभूषण, पीयूष कुमार, अरविंद चौरसिया, अशोक सिंह और यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जांच सीओ को सौंपी गई है।