{"_id":"5f21abdb8ebc3e63e3292cd7","slug":"15-more-people-reported-positive-sonbhadra-news-vns5386174139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 15 और लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 15 और लोगों की रिपोर्ट आई पाजिटिव
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में 15 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पॉजिटिव मिले लोगों की संख्या कुल 492 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा एसके उपाध्याय ने की है। पॉजिटिव मिले लोगों में से 302 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 190 हो गए हैं। उधर, बुधवार को पॉजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर बैरिकेडिंग की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इस बीच चिकित्सकों की टीमें अलग-अलग जगहों पर रेंडम व संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं।
बुधवार को 791 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। अब तक कुल 14525 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 14047 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 492 लोग पाजिटिव और 13555 निगेटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले लोगों में 302 स्वस्थ हो चुके हैं और 190 अन्य का इलाज चल रहा है। सीएमओ के मुताबिक संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों सील कराकर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर डीएम एस राजलिंगम ने सभी एसडीएम को पाजिटिव मिले लोगों के घर और आसपास के इलाकों को सील करते हुए आवाजाही पर रोक लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने कंटेंटमेंट जोन एरिया में डोर टू डोर जरूरत की सामग्रियों की आपूर्ति कराने का फरमान जारी किया है। इस कार्य में लगाए गए कर्मियों के कार्यों की भी मानिटरिंग करने का निर्देश दिया है। डीएम ने उपजिलाधिकारियों को कोरोना की ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फरमान जारी किया है। वहीं बुधवार को एसडीएम यमुनाधर चौहान राबर्ट्सगंज एवं असपास के इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील भी किया। एसडीएम ने कहा कि कंटेंटमेंट एरिया में जरूरत की सामग्रियों की होम डिलेवरी करने के लिए दुकानें नामित कर दी गई है। अगर दुकानदारों के ख्रिलाफ शिकायत प्राप्त हुई तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।