फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 including three children fell ill and one died after eating stale food at a wedding

Sonebhadra News: शादी समारोह का बासी भोजन खाने से तीन बच्चों समेत 15 बीमार, एक की मौत

Wed, 21 May 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
15 including three children fell ill and one died after eating stale food at a wedding
चतरा ब्लॉक के गिरियां ग्राम पंचायत के मठहवां टोले में मंगलवार की रात उल्टी-दस्त से ग्रसित होकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव में 15 से अधिक लोग बीमार मिले हैं। शादी समारोह का बासी भोजन खाने से तबीयत बिगड़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन

छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का गांव में ही उपचार चल रहा है। सीएमओ सहित अन्य अफसरों ने गांव पहुंचकर बीमार लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि एक दिन पूर्व गांव में आयोजित शादी समारोह का बासी भोजन खाने से लोग बीमार पड़े हैं। उधर, ग्रामीण इसे डायरिया का प्रकोप बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर से ही गांव में लोगों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हुआ था। सबसे पहले विनय धांगर (45) इसकी चपेट में आए। इसके बाद उनके पुत्र मनीष धांगर (20) व सचिन (14) को उल्टी-दस्त शुरू हुआ।
समुचित उपचार न मिलने से उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। देर रात विनय धांगर ने दम तोड़ दिया। गांव के ही अजय (16) की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक रात में ही सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई, लेकिन टीम सुबह पहुंची। चतरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शुभम त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने गांव में पहुंचकर जांच शुरू की।
गांव के छविंद्र मौर्या (20), कल्लू धांगर (17), किरण (18), मंगला धांगर (15), राजू (16), रामदुलारे धांगर (60), छोटनी देवी (58), लकी (6), मिथिलेश धांगर (24), संचारी (55), मुनकी (23), रामवीर (12), शिवम (6) भी उल्टी-दस्त से ग्रसित मिले।
सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने भी गांव पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। लोगों को स्वच्छ पानी पीने और ताजा भोजन करने की सलाह दी। बताया कि छह मरीजों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति अब सामान्य है।


मठहवां गांव में उल्टी-दस्त से लोगों के बीमार होने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम को भेजा गया है। सीएमओ ने भी गांव का भ्रमण किया है। ग्राम में कुल 13 लोग उल्टी-दस्त से बीमार थे, जिसमें से छह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की घर पर ही मृत्यु हुई है। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। शादी समारोह का बासी भोजन खाने से बीमारी फैलने की बात सामने आई है। -बद्रीनाथ सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article