{"_id":"5ca64b0ebdec22145544f65e","slug":"141554402062-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउली में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाउली में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बे में स्थित एक बाउली में बृहस्पतिवार को सुबह एक युवक का शव पानी में उतराया हुआ मिला। उसकी शिनाख्त संतोष (30) निवासी म्योरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
म्योरपुर कस्बे में स्थित एक बावली में डूबकर संतोष पुत्र कन्हैया निवासी म्योरपुर की मौत हो गयी। बृहस्पतिवार को सुबह युवक का शव बाउली में उतराया हुआ दिखाई दिया। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने घटना की सूचना डायल सौ के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त संतोष के रूप में हुई। युवक किन परिस्थितियों में बाउली तक पहुंचा और पानी में डूब गया, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर पंहुचे परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को बिना बताए घर से करीब ग्यारह बजे निकला था। इस दौरान वह रात में भी वापस नही आया। परिजनों ने रात में ही युवक को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घर से कुछ दूरी पर स्थित घटनास्थल पर परिजन भी शव मिलने की सूचना पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।