फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   11 पीठासीन अधिकारियों पर दर्ज होगी एफआईआर

11 पीठासीन अधिकारियों पर दर्ज होगी एफआईआर

Mon, 01 Apr 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
11 पीठासीन अधिकारियों पर दर्ज होगी एफआईआर
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। इसके तहत सोमवार को पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण हुआ, लेकिन इसमें 11 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की और गैर हाजिर रहने वाले पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तैयारियों के सिलसिले में मतदान कराने के लिए सोमवार को राजकीय पालीटेक्निक लोढी में जिले के चारो विधान सभा के लिए दो पालियों में एक हजार पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण होना था। इसमें से 902 पीठासीन उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये।, 87 कार्मिक ऐसे पाये गये जिनकी निकट सेवानिवृत्ति या स्थानांतरित हुए थे, या निर्वाचन से जुड़े थे या डबल ड्यूटी थी। प्रशिक्षण 11 कार्मिक उपस्थिति नही हुए। उन्होंने गैर हाजिरी की कोई वजह भी नहीं बताया। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि वाणिज्य कर के श्याम सुंदर दुबे, बेसिक शिक्षा के गिरिजा प्रसाद सिंह, अशोक कुमार, चंद्रशेखर सिंह, छन्नू प्रसाद, लालमनि प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, डीआईओएस कार्यालय के अब्दुल सलाम आरिफ, भूमि संरक्षण विभाग के अशोक कुमार शुक्ला, आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग के लालमन प्रसाद व एनटीपीसी रिहंद के रामनरेश राम के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed