{"_id":"5beb125cbdec22695657314a","slug":"141542132316-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों का नेत्र परीक्षण कर दी गई दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों का नेत्र परीक्षण कर दी गई दवाएं
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। यातायात माह नवंबर के तहत मंगलवार को मारकुंडी घाटी में सोन इको प्वाइंट के समीप यातायात पुलिस की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने फीता काट कर शुभारंभ किया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. केके पांडेय ने चालकों के आंखों की जांच कर उन्हें दवाएं दी। चालकों को धीमी गति से वाहनों को चलाने आदि के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस कर्मियों ने चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किया। डॉक्टर ने आटो, चार पहिया, ट्रक, बस समेत अन्य वाहनों के चालकों का नेत्र परीक्षण कर दवा दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे में धुत होकर वाहन कदापि न चलाएं। हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाएं और चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। रात में डीपर का प्रयोग करें। कहा कि यातायात नियमों का उलघंन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। यातायात प्रभारी वागिश कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का उलंघन कर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। असलम खां आदि मौजूद रहे।