फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्तनपान जागरूकता शिविर का शुभारंभ

स्तनपान जागरूकता शिविर का शुभारंभ

Fri, 03 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्तनपान जागरूकता शिविर का शुभारंभ
सिंगरौली । नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड केंद्रीय चिकित्सालय के तत्वावधान में बुधवार को ग्राम पंचायत अजगुढ़ में स्तनपान जागरूकता शिविर का शुभारंभ हुआ। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत यह कार्यक्रम विभिन्न गांवों में सात अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय चिकित्सालय की डा. कल्पना गुप्ता और उनकी टीम ने अजगुढ़ की महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरूक किया। बताया कि मां का दूध बच्चे के लिए सर्वोत्तम आहार है। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद से लेकर छह महीनों तक उन्हें सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए। मां का दूध बच्चे को न सिर्फ स्वस्थ रखता है, बल्कि तपेदिक, गलाघोंटू, काली खांसी, पोलियो, टिटनेस एवं खसरे जैसे जानलेवा बीमारियों से भी रक्षा करता है। महिलाओं और उनके बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर में 60 महिलाओं और उनके बच्चों ने भाग लिया। शिविर के आयोजन में अजगुढ़ पंचायत की सरपंच कलावती यादव ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed