{"_id":"5ae0c0c84f1c1b350b8b67fb","slug":"141524678856-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन घायल, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक वृद्ध की गंभीर हालत को देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सुखपुरा-बलिया मार्ग पर बुधवार को पुलिस द्वारा बाइक की चेकिंग किया जा रहा था। इसी बीच एक बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिया और बाइक मोड़ कर भागने लगा तभी एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई जिसमें रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मलकौली निवासी सुमेर यादव (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
इसी क्रम में रेवती थाना क्षेत्र के बैरिया बांसडीह मार्ग पर बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि श्रीनिवास सिंह (45) बुधवार को साइकिल से अपने घर जा रहे थे इसी बीच सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, दुबहर थाना क्षेत्र के संवरुबांध निवासी सन्नी (20) पुत्र छांगुर सड़क हादसे में घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।