फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सीआईएसएफ कैंटिन से कर्मियों को भी मिले सामान

सीआईएसएफ कैंटिन से कर्मियों को भी मिले सामान

Thu, 28 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
सीआईएसएफ कैंटिन से कर्मियों को भी मिले सामान
ओबरा। उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन ने मांगों के समर्थन में परियोजना के मुख्य द्वार पर बुधवार से जारी दो दिवसीय धरना प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को भी कामगारों ने अपनी आवाज बुलंद की। शाम को नारेबाजी के साथ धरना समाप्त कर दिया गया। इसमें सीआईएसएफ की कैंटिन से परियोजना के कामगारों को भी सामान दिये जाने समेत कई मांगें उठाई गईं। मांग की गई की अर्हता श्रेणी से उच्च आवास तथा सीआईएसएफ कैंटीन में परियोजना कार्मिकों को भी सामग्री वितरण किए जाने की न्यायिक मांगें पूरी की जाएं। शाम को भी कार्मिकों की उपस्थिति में सभा द्वारा संगठनों की मांगों पर प्रकाश डालकर वक्ताओं ने अपनी बात कही। सभा को अवधेश कुमार पांडेय, एसबीपी सिंह, विजय शंकर तिवारी, रामयज्ञ मौर्य, उमेशचंद तथा शैलेंद्र ने भी संबोधित किया। धरने में जितेंद्र कुमार, शिवम, दिनेश कुमार, राजेश चंद्रवंशी, नंदलाल, उमेश चौधरी, गयासुद्दीन, अजय दास, शिव कुमार, विमलेश, अजय कुमार, दिनेश मिश्रा, अमरेश सिंह, उमेश वर्मा मौजूद रहे। संचालन एनसी त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed