{"_id":"5949530e4f1c1b1b338b46a9","slug":"141497977614-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोकलेन, जेसीबी से बालू खनन पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोकलेन, जेसीबी से बालू खनन पर रोक लगाने की मांग
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ने बालू खदानों पर पोकलेन, जेसीबी और स्टीमर के हो रहे प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एडीएम को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। चेताया कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा।
प्रदेश सचिव आरके शर्मा ने कहा कि जिले के अधिकांश क्षेत्रफल आदिवासी व नक्सल बाहुल्य क्षेत्र है। जहां मूलत: हजारों की संख्या में दैनिक मजदूर काम करते हैं। ये आदिवासी व दैनिक मजदूर खनन क्षेत्र में बालू, मोरम, गिट्टी, बोल्डर आदि ट्रकों पर लोडिंग करते हैं या तो इसी क्षेत्र में अन्य कार्य कर दो वक्त की रोटी के लिए कड़ी मेहनत करते है। इन मजदूूरों की हालत वर्तमान में दयनीय है। इनके सुरक्षा, बीमा, चिकित्सा और पेयजल जैसे मौलिक अधिकारों का खनन ठेकेदार, पट्टाधारक हनन कर रहे हैं। ई-टेंडरिंग प्रणाली के तहत चालू हुए बालू खनन क्षेत्र में मजदूरों को दर किनार करते हुए ट्रकों पर नदी के जलमय बालू लेेडिंग व परिवहन के लिए खनन कार्य में पोकलेन, जेसीबी व नाव जैसी मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने खनन क्षेत्र में मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालय, ईएसआई अस्पताल खोलने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील केवट, प्रेमचंद गुप्ता, परमेश्वर पटेल, वेद प्रकाश दूबे शामिल रहे।