फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 तक शुरू हो पाएगा पांचवीं इकाई से उत्पादन

15 तक शुरू हो पाएगा पांचवीं इकाई से उत्पादन

Tue, 20 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
15 तक शुरू हो पाएगा पांचवीं इकाई से उत्पादन

विज्ञापन

अनपरा(ब्यूरो)। राज्य विद्युत उत्पादन निगम के निदेशक तकनीकी वीएस तिवारी ने मंगलवार को अनपरा परियोजना का दौरा कर विद्युत उत्पादन का हाल जाना। खासकर टरबाइन में अत्यधिक कंपन के चलते पांचवीं इकाई को उत्पादन पर लाने को लेकर चर्चा की। अधिकारियों के साथ बैठक कर जापानी कंपनी तोसिबो से भी इस पर वार्ता की। तोसिबो के कई इंजीनियर मंगलवार को अनपरा पहुंच भी गए। जल्द ही टरबाइन की मरम्मत शुरू होगी।

दामिनी अतिथि गृह में पत्रकारों से मुखातिब तिवारी ने बताया कि फिलहाल इकाई का बेसिक काम चल रहा है। कहा कि 15 जुलाई तक पांचवीं इकाई उत्पादन पर आ जाए, इसके लिए प्रयास जारी हैं। बताया कि जब तक नया रोटर नहीं आ जाता, तब तक टरबाइन में चौथी इकाई पुराने रोटर को लगाकर बिजली उत्पादन लिया जाता रहेगा। अनपरा की बिजली सबसे सस्ती होने के बावजूद उत्पादन थामने के मसले पर कहा कि यह कम से कम हो, इसके लिए वार्ता जारी है। इससे पहले निदेशक तकनीकी ने सीजीएम त्रिभुवन तिवारी, जीएम एके सिंह को साथ लेकर अनपरा ए, बी के सा ही डी परियोजना का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed