फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घर-घर जाकर वोट मांगने की परंपरा हो रही विलुप्त

घर-घर जाकर वोट मांगने की परंपरा हो रही विलुप्त

Wed, 03 Apr 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
घर-घर जाकर वोट मांगने की परंपरा हो रही विलुप्त
सोनभद्र। बदलते परिवेश में संसाधनों में बढ़ोत्तरी के साथ ही चुनावी प्रचार का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। कभी प्रत्याशी चुुनाव में जीत के लिए घर-घर जाकर आशीर्वाद मांगते थे, लेकिन अब घर-घर कंवेंसिंग नहीं होती। पहले विकास मुद्दा होता था, लेकिन अब एक-दूसरे पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाकर ही वोट मांगे जाते हैं। अब घर-घर जाकर वोट मांगने की परंपरा विलुप्त हो रही है। राजनीति का स्तर काफी हद तक नीचे गिरा है। वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर का कहना है कि पहले लोग चुनाव नि:स्वार्थ भाव से चुनाव लड़ते थे। उनके चुनाव प्रचार का तरीका भी अलग होता था। लौंग लेकर प्रत्याशी घर-घर जाता था और लौंग देकर आशीर्वाद के रूप में वोट मांगता था। तब राजनीति का स्तर इतना नहीं गिरा था। यदि प्रत्याशी एक दूसरे के सामने आते थे, तो भाईचारे के साथ मिलते थे। अब आमना-सामना होने पर ऐसा व्यवहार होता है जैसे चुनाव नहीं लड़ रहे, पुरानी दुश्मनी निकाल रहे। अब हाईटेक होते जमाने में प्रत्याशी का कार्य व्यवहार भी काफी हद तक बदल गया है। इमरती कॉलोनी निवासी बलवीर कोहली कहते हैं कि अब घर-घर कंवेंसिंग नहीं होती। चुनाव के समय ही नेता नजर आते हैं। फिर उनका संपर्क खत्म हो जाता है। पहले सिर्फ विकास नारा होता था। अब सिर्फ नेता एक-दूसरे की बुराई करते हैं। दूसरों की कमियों को देखते है। कोई एजेंडा अब प्रत्याशी नहीं लेकर चलते हैं। आम जनता के विषय में गंभीर नहीं होते। सिर्फ नारों और वादों तक सिमट जाते हैं। इसलिए हम लोगों को सोच समझ कर वोट देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed