फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   टेंडर खुलने से पहले निविदाकारों की सूची आउट

टेंडर खुलने से पहले निविदाकारों की सूची आउट

Tue, 10 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
टेंडर खुलने से पहले निविदाकारों की सूची आउट
विज्ञापन

सोनभद्र। जिले में पत्थर खनन का पट्टा लेने के लिए निविदा डालने वालों की सूची टेंडर खुलने से पहले ही लीक हो गई। इसकी शिकायत निविदाकारों की सूची के साथ डीएम एवं सीएम के पोर्टल पर कर दी गई है। टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो सीएम से मिलकर शिकायत करेंगे। जरूरत पड़ने पर कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

मंगलवार को राबर्ट्सगंज के एक होटल में चुर्क क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर ने कहा कि ई-निविदा के नियमों के अनुसार निविदा खोले जाने से पहले उक्त प्रक्रिया में शामिल निविदाकारों की सूची सार्वजनिक नहीं होने चाहिए। यह जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। लेकिन ई-निविदा खुलने से पहले निविदाकारों की सूची आउट हो गई। कहा कि सपा सरकार में खनन का सिंडिकेट चलाने वालों ने निविदाकारों की सूची हैक कर अपने हिसाब से टेंडर डाला है। ताकि महंगे दाम पर गिट्टी बेचकर भाजपा सरकार को बदनाम कर सकें। कहा कि जिला प्रशासन निविदाकारों की सूची हैक कर टेंडर डालने वालों को चिन्हित कर टेंडर को निरस्त करें और नियमानुसार पुन: निविदा की प्रक्रिया अपनाते हुए खनन कार्य कराने की अनुमति दें। ऐसा नहीं हुआ तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed