फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रायफल, नकदी और सोने-चांदी का जेवरात चोरी

रायफल, नकदी और सोने-चांदी का जेवरात चोरी

Mon, 05 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रायफल, नकदी और सोने-चांदी का जेवरात चोरी
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में राजू चौबे घर से चोरों ने एक रायफल, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिया। घटना होली के दिन की बताई जा रही है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। सभी लोग मकान में ताला बंद कर राबर्ट्सगंज स्थित दूसरे मकान पर गए थे। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो मार्च को सेमरिया निवासी राजू चौबे सपरिवार अपने राबर्ट्सगंज स्थित मकान पर गए थे। मकान में ताला बंद था। शुक्रवार को आसपास के लोगों की राजू को सूचना दी कि मकान को ताला टूटा हुआ। राजू ने घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा हुआ था। सूटकेस, बक्स, आलमारी भी खुली हुई थी। लाइसेंस रायफल गायब थी। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजू चौबे के मुताबिक चोर लाइसेंसी एक नाली रायफल, करीब 35 हजार नकद, सोने-चांदी का आभूषण चुरा ले गए हैं। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच सकी है। इससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि राजू चौबे की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीमें चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। कहा कि चोरी के संबंध में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे है। उसी को आधार मानकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed