फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जिले में पहुंचा यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र

जिले में पहुंचा यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र

Mon, 29 Jan 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिले में पहुंचा यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र
सोनभद्र। जिले मेें छह फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 10वीं एवं 12वीं के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र भी पहुंच चुका है। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को प्रवेश पत्र वितरित कर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2018 में यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 50497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 29526 परीक्षार्थी है,ं इनमेें 15128 बालक, 14398 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट में 20971 परीक्षार्थी है, जिसमें 9590 बालक और 11381 बालिकाएं हैं। परीक्षा के लिए राबर्ट्सगंज, दुद्धी एवं घोरावल तहसील क्षेद्ध में 57 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो दिन पूर्व यूपी बोर्ड से डीआईओएस कार्यालय प्रवेश पत्र पहुंचा। सोमवार से सभी स्कूलों में प्रवेश पत्रों का वितरण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने कहा कि नकलविहिन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को प्रवेश पत्र दे दिया गया है। प्रधानाचार्यों को तीन फरवरी तक प्रवेश वितरित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कहा कि परीक्षा में जिन परीक्षार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं होग वे भी परीक्षा में शामिल होंगे, क्योंकि शासन ने परीक्षार्थियों के पास आधार कार्ड होने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed