{"_id":"5a0f1ff64f1c1b87698bc106","slug":"131510940662-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मानकों की हुई अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में मानकों की हुई अनदेखी
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं करीब हैं। परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण कर लिया है। लेकिन इनमें मानकों की अनदेखी की गई है। नियम है कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर 1200 से अधिक परीक्षार्थी नहीं होने चाहिए, जबकि इस बार सात ऐसे परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां परीक्षार्थियों की संख्या 1200 से अधिक और 1700 तक हैै। पूर्व के कई परीक्षा केंद्रों को इस बार केंद्र नहीं बनाया गया है।
वर्ष 2018 में होनी वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के 50497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 29526 परीक्षार्थी हैं। इनमेें 15128 बालक, 14398 बालिका हैं। इंटर में 20971 परीक्षार्थी है, जिसमें 9590 बालक और 11381 बालिकाएं है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए राबट्र्सगंज, दुद्धी एवं घोरावल तहसील में 57 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि पिछली बार 88 केंद्रों पर हाईस्कूल के 31089 और इंटर के 20866 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार मानकों की अनदेखी कर कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कम से कम 300 और अधिकतम 1200 परीक्षार्थी होने चाहिए। लेकिन परीक्षा केंद्र जनता इंटर कालेज परासी पांडेय में परीक्षार्थियों की संख्या 1254 है। इसी तरह से शहजादा साहब उ.प्र. सिंह इंटर कालेज रामगढ़ में 1276, आदित्य बिड़ला इंटर कालेज रेणुकूट में 1261, बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कालेज म्योरपुर में 1355, श्रीनाथ पारसनाथ इंटर कालेज बिरधी में 1613, शिवम इंटर कालेज महुली में 1716 और जय ज्योति इंटर कालेज में 1436 परीक्षार्थी है। वहीं डीआईओएस राजशेखर सिंह कहते हैं कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। इसलिए मानक के विपरित परीक्षा केंद्र बनाए जाने का कोई सवाल नहीं उठता है। जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।